Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

रेल का सफ़र होगा शुरू : मुंबई से जयपुर दुरंताे सुपरफास्ट ट्रेन झुंझुनूं हाेकर हिसार तक जाएगी, 17 अगस्त से चलेगी



राजस्थान | 13 अगस्त 2021

मुंबई से जयपुर तक चलने वाली दुरंतो ट्रेन का विस्तार सीकर-झुंझुनूं होते हुए हिसार तक किया गया है। यह ट्रेन 17 अगस्त से सप्ताह में दाे दिन चलेगी। जिसके बाद मुंबई से झुंझुनूं का सफर पाैने 18 घंटे में पूरा होगा। यह ट्रेन रात काे 11 बजे मुंबर्ई से चलकर अगले दिन शाम काे हिसार पहुंचेगी।

सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने रेलमंत्री से मिलकर दुरंताे काे जयपुर से सीकर- झुंझुनूं हाेकर हिसार तक चलाने की मांग की थी। जिसके बाद मुंबई जयपुर दुरंताे काे अब सीकर-झुंझुनूं हाेकर हिसार तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से मंगलवार व रविवार काे चलेगी।

इसी प्रकार हिसार से मंगलवार व बुधवार काे चलेगी। अभी झुंझुनूं जिले के लोग मुंबई जाने के लिए जयपुर तक बसों से जाते हैं। इसके बाद ट्रेन से जाते हैं। इसमें करीब 20 से 22 या किसी किसी ट्रेन में 24 घंटे भी लगते हैं। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद यह सफर पौने 18 घंटे में पूरा होगा। जयपुर से यह ट्रेन मुंबई का सफर 15 घंटे में पूरा करती है।

यह रहेगा टाइम

मुंबई सेंट्रल से रवानगी : रात 11 बजे। बड़ाैदा : सुबह 3.19 मिनट पर रतलाम : सुबह 7 बजे सवाई माधाेपुर : सुबह 11. 35 मिनट जयपुर : दाेपहर 1.55 मिनट सीकर : शाम 3. 45 मिनट झुंझुनूं : शाम 4. 40 मिनट लाेहारू : शाम 6 बजे सादुलपुर : शाम 6.55 मिनट हिसार : रात 8.35 मिनट

वापसी में यह रहेगा टाइम

हिसार से रवाना : सुबह 10 बजे सादुलपुर : सुबह 11.15 मिनट लाेहारू : दाेपहर 12.55 मिनट झुंझुनूं : दाेपहर 1. 45 मिनट सीकर : दाेपहर 2.45 मिनट जयपुर : शाम 4.45 मिनट सवाईमाधाेपुर : शाम 6.35 मिनट रतलाम : रात 11.30 मिनट बड़ाैदा : सवेरे 3.8 मिनट मुंबई सेंट्रल : सवेरे 8 बजकर 20 मिनट

सादुलपुर- जयपुर अब रविवार को भी
15 से शुरू हाेने वाली सादुलपुर- जयपुर ट्रेन के संचालन में आंशिक फेरबदल किया गया है। इस ट्रेन में स्लीपर काेच भी लगाए जाएंगे। यह ट्रेन रविवार काे भी चलेगी।

अब यह रहेगा शिड्यूल

  • जयपुर से चलेगी मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार
  • सादुलपुर से चलेगी साेमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार।
  • सूरत और नागदा में नहीं रुकेगी दुरंताे

दुरंताे ट्रेन का गुजरात सूरत व मध्यप्रदेश के नागदा शहर में स्टाॅपेज नहीं रखा गया है। इस कारण इन शहराें के लिए जाने वाले शेखावाटी के लाेगाें काे इस ट्रेन का सीधा लाभ नहीं मिलेगा। दुरंताें के शुरू हाेने से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश व गुजरात में रहने वाले प्रवासी लाेगाें का सफर आसान हाेगा। इन राज्याें में बड़ी तादाद में प्रवासी लाेग रहते हैं। जाे अक्सर यहां आते जाते रहते हैं। यह ट्रेन पूरी तरह एसी है। इसमे स्लीपर व जनरल काेच नहीं हैं।

मुंबई से भी ज्यादा लाेग सूरत और वापी जाते हैं इसलिए दुरंताे सूरत में रुकनी चाहिए

दुरंताे ट्रेन सूरत नहीं रुकने से शेखावाटी के लाेगाें काे इसका भरपुर फायदा नहीं मिलेगा। झुंझुनूं से राेजाना 20 से 30 लाेग सूरत व वापी का सफर करते है। काफी लाेग वहां रहकर बिजनेस करने थे। उनका आना जाना लगा रहता है। कपड़े के काराेबार से जुड़े लाेग भी सूरत का सफर करते है। उन लाेगाें काे इस दुरंताे का फायदा नहीं मिलेगा। अभी लाेग बसाें व कुछ लाेग ट्रेन से सूरत का सफर करते है। कई लाेग वस्त्र व्यवसाय के लिए सूरत जाते है। सूरत में साड़ी व लेडिज शूट का अधिक काराेबार है।

Post a Comment

0 Comments