Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्लांट फॉर क्लाइमेट एक्शन अभियान में पर्यावरण प्रेमी कर रहे हैं गांव ढाणी में पौधारोपण


राजस्थान । झुंझुनूं । 03 अगस्त 2021
स्टैंड विद नेचर संस्था के द्वारा चलाए गए प्लांट फॉर क्लाइमेट एक्शन अभियान के अंतर्गत झुंझुनूं जिले के सोनासर, नारी, सूरजगढ़ क्षेत्र के पिलोद, भावठड़ी, कुलोठ, पिलानी क्षेत्र के अमरसिंहपुरा, डुलानिया, बास तोखा, झेरली, दोबड़ा, बुहाना क्षेत्र के चौराड़ी, जयसिंहपुरा, पांथरोली, गोद, बुहाना व चिड़वा एवं भिवानी जिले के बुढ़ेड़ी गांव में पर्यावरण प्रेमियों ने मंदीप निर्मल के नेतृत्व में पौधारोपण किया। सोनासर के अशोक नगर में स्टैंड विद नेचर संस्था के प्लांट फॉर क्लाइमेट एक्शन अभियान में योगेश, विक्रम समेत अन्य पर्यावरण प्रेमियों ने पौधारोपण किया। बुहाना ब्लॉक के गोद गांव में विकाश यादव, जितिन यादव, निधि, ज्योति, पूजा, साहिल ने पेड़ लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। हरियाणा के भिवानी जिले के बुढ़ेड़ी गांव में धर्मेंद्र ने प्लांट फॉर क्लाइमेट एक्शन अभियान में शामिल होकर पौधारोपण किया।

   स्टैंड विद नेचर संस्था के सदस्य मंदीप निर्मल

निरंतर जारी है पौधारोपण: मंदीप निर्मल
स्टैंड विद नेचर संस्था के सदस्य मंदीप निर्मल के नेतृत्व में लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। मंदीप निर्मल ने बताया कि गांव ढाणी से प्रकृति प्रेमी दो पेड़ लगाकर एवं उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लेकर प्रकृति संरक्षण में योगदान दें रहें हैं। चौराड़ी से सैनिक रोहितास सिला ने भी अपने परिवारजनों के साथ पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अभियान में शामिल होने पर मंदीप निर्मल ने सभी पर्यावरण प्रेमियों का आभार जताया।

   स्टैंड विद नेचर संस्था के अध्यक्ष लोकेश भिवानी

प्लांट फॉर क्लाइमेट एक्शन अभियान का लक्ष्य:
स्टैंड विद नेचर संस्था के अध्यक्ष लोकेश भिवानी ने बताया कि प्लांट फॉर क्लाइमेट एक्शन अभियान का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर इनकी देखभाल करना है। इसके लिए आप कहीं भी दो पौधे लगा सकते हैं। आप अपने घर, विद्यालय, सार्वजनिक स्थान, अस्पताल, कार्यालय, सड़क किनारे, गौचर भूमि या अन्य किसी स्थान पर भी पौधारोपण कर सकते हैं। संस्था का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर अपने क्षेत्र को हरा भरा रखना है। पेड़ पौधों की वजह से ही हम पर्यावरण संरक्षण में खास भूमिका निभा सकते हैं। इस अभियान से जुड़कर आप भी कम से कम दो पौधे जरूर लगाए। आपके द्वारा लगाए गए पौधों का विवरण संस्था के कार्यकर्ताओं के पास रहेगा। इन पौधों की दो साल तक देखभाल की जाएगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रकृति प्रेमियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा। संस्था के सदस्यों ने बताया कि अगर आप समयाभाव या अन्य किसी कारणवश पौधे नहीं लगा पाते हैं तो आप अपने पौधे संस्था को दान स्वरूप भी दे सकते हैं। संस्था आपके पौधों को लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेगी।

              पौधारोपण करते पर्यावरण प्रेमी।

Post a Comment

0 Comments