Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

राजस्थान में 10,453 कम्प्यूटर ऑपरेटरों की भर्ती होगी, बेसिक के 9862 और वरिष्ठ कंप्यूटर ऑपरेटरों के 591 पद होंगे, राजस्थान सरकार ने जारी किए आदेश

राजस्थान में 10,453 कम्प्यूटर ऑपरेटरों की भर्ती होगी, बेसिक के 9862 और वरिष्ठ कंप्यूटर ऑपरेटरों के 591 पद होंगे, राजस्थान सरकार ने जारी किए आदेश


जयपुर । राजस्थान सरकार प्रदेश में पहली बार कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती को स्थायी करने जा रही है। रविवार को शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी किए। इसके तहत प्रदेश में 9862 बेसिक कम्प्यूटर ऑपरेटर, जबकि 591 वरिष्ठ कम्प्यूटर ऑपरेटर पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा की तारीख का अब तक ऐलान नहीं हुआ है।

इस साल जून में सरकार कम्प्यूटर ऑपरेटर पद पर संविदा भर्ती करने जा रही थी। इसको स्थायी करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के बेरोजगारों ने विरोध शुरू कर दिया था। इस विरोध का गहलोत सरकार पर कोई असर नहीं हुआ। बेरोजगार कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का ध्यान आकर्षित कराने के लिए दिल्ली में प्रदर्शन करने पहुंचे। तब भी कुछ नहीं हुआ तो वे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने उत्तर प्रदेश पहुंच गए। प्रियंका गांधी से मिल तो नहीं पाए, लेकिन वहां उनकी सिक्योरिटी में लगे जवानों ने बेरोजगारों पर जमकर लाठियां बरसाईं।

परीक्षा की तारीख का ऐलान करे सरकार
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद प्रदेश के युवाओं की जीत हुई है। अब सरकार को भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान करना चाहिए ताकि प्रदेश के बेरोजगारों को राहत मिल सके।

प्रियंका गांधी के दखल के बाद सरकार ने कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती स्थाई करने का लिया फैसला

शुरुआत में राजस्थान सरकार कंप्यूटर शिक्षक भर्ती संविदा पर निकालने जा रही थी। बेरोजगारों ने इसका विरोध किया। बेरोजगार युवकों ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का ध्यान आकर्षण करने के लिए दिल्ली में प्रदर्शन किया। वहां किसी भी तरह का सहयोग नहीं मिलने पर उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी से मुलाकात करने पहुंचे। प्रियंका गांधी से तो नहीं मिल पाए लेकिन वहां उनकी सिक्योरिटी में लगे जवानों ने उन पर लाठियां बरसाई। इसके बाद प्रियंका गांधी ने इस बारे में युवाओं को आश्वासन दिया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बातचीत की। प्रियंका गांधी के दखल के बाद गहलोत सरकार ने कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती के लिए राजस्थान कैबिनेट बैठक में स्थाई नियुक्ति के प्रस्ताव की स्वीकृति दी।

Post a Comment

0 Comments