Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पर्यावरण प्रेमियों ने बुहाना के पांथरोली में किया पौधरोपण


राजस्थानबुहाना । 02 अगस्त 2021

स्टैंड विद नेचर संस्था के प्लांट फॉर क्लाइमेट एक्शन पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए पांथरोली, बुहाना में स्टैंड विद नेचर के सदस्य विकाश यादव के नेतृत्व में फलदार पेड़ लगाए गए। इस पौधारोपण अभियान में योगेश, विक्रम, नितिका, हर्षित, आरवी एवं पांथरौली के ग्रामवासी शामिल हुए। पांथरोली निवासियों ने बताया कि स्टैंड विद नेचर संस्था ने बहुत अच्छी मुहिम शुरू की है। इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को को जुड़कर पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए और साथ ही बताया कि ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाइए और शुद्ध ऑक्सीजन व ताजा फलों का लाभ उठाएं। इस अभियान में शामिल होने पर स्टैंड विद नेचर संस्था के सदस्य मंदीप निर्मल ने सभी पर्यावरण प्रेमियों का आभार जताया।

   प्लांट फॉर क्लाइमेट एक्शन अभियान की थीम।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस अभियान से जुड़कर आप भी कम से कम दो पौधे जरूर लगाए। आपके द्वारा लगाए गए पौधों का विवरण संस्था के कार्यकर्ताओं के पास रहेगा। इन पौधों की दो साल तक देखभाल की जाएगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रकृति प्रेमियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा। अगर आप समयाभाव या अन्य किसी कारणवश पौधे नहीं लगा पाते हैं तो आप अपने पौधे संस्था को दान स्वरूप भी दे सकते हैं। संस्था आपके पौधों को लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेगी।

Post a Comment

0 Comments